पीएम गरीब कल्याण योजना को मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय कैबिनेट से इसको बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है

कोरबा/ भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ व नागरिक संघर्ष समिति, कोरबा के अध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी ने प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए इस निर्णय का स्वागत किया है, जिसमें पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय कैबिनेट से इसको बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। यानी अब इस योजना के तहत मार्च 2022 तक लाभार्थियों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा। उपासने ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का मार्च 2020 में वैश्विक महामारी के वक्त आमजनता को राहत पहुंचाने के लिए ऐलान किया गया था। इस योजना का मकसद कोरोना महामारी द्वारा हुए तनाव को कम करना है। शुरुआत में, स्कीम को अप्रैल-जून 2020 की अवधि के लिए लॉन्च किया गया था. लेकिन बाद में इसे 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था.

बकौल मो. न्याज नूर आरबी ने कहा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत, सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत पहचान किए गए 80 करोड़ राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन देती है। मुफ्त राशन कार्डधारकों को राशन की दुकानों के जरिए मिलने वाले सब्सिडी वाले अनाज के अलावा और अतिरिक्त होता है। युवा नेता ने बड़े जिम्मेदारी के साथ प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि वह प्रधानमंत्री की इस गरीबों की अन्न योजना पर डाका डाल गरीबों का निवाला छिनने में लगी है व गरीबों को घटिया चावल दे रही व अच्छा चावल बेच भ्र्ष्टाचार कर रही और इनके बेवकूफ बनाने वाले राज में मृतकों के नाम से राशन जारी कर इनके दुकानदार गरीबों का चावल खा कर शासन-प्रशासन को करोड़ों-अरबों का प्रतिमाह नुकसान पहुँचा रहे हैं।

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!