पान ठेला, फल-सब्जी वाले, टेलर, फेरी वाले तथा छोटे होटल वालों को मिलेगा 20 हजार रूपये तक ऋण 10 हजार रूपये तक का अनुदान का भी मिलेगा लाभ

कोरबा । कोरोना महामारी के इस दौर में छोटे व्यापारियों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोविड-19 के कारण निर्मित विपरीत परिस्थिति में शासन द्वारा आर्थिक सहायता देकर आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। अनुसूचित जाति वर्ग के छोटे दुकानदारों को शासन की ओर से 20 हजार रूपये तक का ऋण प्रदान किया जायेगा। शासन की ओर से अधिकतम 10 हजार रूपये का अनुदान का लाभ भी दिया जायेगा।
सीईओ जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित कोरबा ने बताया कि बैंक प्रवर्तित अंत्योदय स्वरोजगार योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के ठेले, खोमचे, फेरी वाले, फल-सब्जी वाले, सड़क किनारे सामान बेचने वाले, रिक्शा चलाकर गुजारा करने वाले, टेलर, छोटे होटल, पान ठेला, मोची दुकान, मोटर साइकल मरम्मत एवं सायकल मरम्मत आदि विभिन्न छोटे व्यावसायियांे को चिन्हांकित कर ऋण दिया जायेगा। सीईओ ने बताया कि कोविड-19 के कारण छोटे व्यावसायियों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिये 20 हजार रूपये का ऋण दिया जा रहा है। ऋण के साथ ही अनुदान का भी लाभ छोटे व्यावसायियों को मिलेगा।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!