पटना के बड़े व्यापारी और बीजेपी नेता गोपाल खेमका की हत्या, 7 साल पहले बेटे का भी हो चुका है मर्डर, शहर में फैली  सनसनी.

….

पटना। शहर के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बड़ी वारदात ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। हेल्थकेयर और जनरल बिजनेस से जुड़े नामचीन कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना रात करीब 11:30 बजे की है जब वे बांकीपुर क्लब से अपनी गाड़ी से अकेले लौट रहे थे। जैसे ही वे अपने अपार्टमेंट के नीचे पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए।

मृत घोषित कर दिया

गोली लगते ही उन्हें आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस की देरी पर नाराजगी जताई और गांधी मैदान थाने की पुलिस से झड़प भी हो गई।

बेटे की भी हो चुकी है हत्या

गोपाल खेमका पटना के प्रतिष्ठित कारोबारी माने जाते थे और उनका नाम हेल्थकेयर सेक्टर से लेकर कार्पोरेट संचालन तक में उल्लेखनीय रहा है। दुखद पहलू यह भी है कि वर्ष 2018 में उनके बेटे गुंजन खेमका की भी हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में हत्या कर दी गई थी। अब, छह साल बाद पिता की भी हत्या कर दी गई, वो भी अपार्टमेंट के नीचे, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

घटना के बाद पटना पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने तत्काल एसआईटी (विशेष जांच टीम) का गठन कर दिया है। पूरे शहर में वाहनों की जांच तेज कर दी गई है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है। एसएसपी ने कहा कि मामले की त्वरित जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रतिष्ठित कारोबारी भी सुरक्षित नहीं

शहर में इस अपराधिक घटना से व्यापारिक जगत में शोक की लहर है और लोग लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि अगर शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!