आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखौली में एक निजी चैनल का प्रतिनिधि बनकर विज्ञापन चलाने के नाम लाखों की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से की गई है।
आरंग थाना प्रभारी लेखधर दिवान से मिली जानकारी के अनुसार 5 दिसम्बर 2019 से 5 जनवरी 2020 तक ग्राम पंचायत लखौली में विकासकार्यो का विज्ञापन प्रसारित करने के लिए एक निजी चैनल का प्रतिनिधि बनकर पुष्पेंद्र सिंह और कैलाश ने तत्कालीन सरपंच सोमनाथ ओगरे और सचिव भुवन ठाकुर ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त 5 चेक दिया था, लेकिन दोनों ने चेक में कूटरचना कर राशि को बढ़ाकर और फर्जी सील मुद्रा का प्रयोग कर करीब 10 लाख रुपये की राशि का आहरण कर लिया। जब सरपंच सचिव ने बैंक पासबुक में एंट्री करवाया, तब इसकी जानकार लगी।

जिसके बाद सरपंच सोमलाल ओगरे ने 28 फरवरी 2020 को आरंग थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई. आरंग पुलिस ने आरोपी कैलाश सिंह को मध्यप्रदेश से उमरिया जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश कर दिया है। वही दूसरा आरोपी पुष्पेंद्र सिंह अभी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।







Comments are closed.