नाबालिग का अपहरण कर युवक संग कराया दुष्कर्म, मां-बेटी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/ इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम देने वाले सभी तीनों आरोपियों को पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। दोस्ती का फायदा उठाकर युवती ने अपने नाबालिक दोस्त को घर बुलाया, फिर जूस में नशीली दवा मिलाकर पुरुष मित्र को रेप करने में मदद की। इतना ही नहीं इस घटना में उसकी मां भी शामिल रही। शिकायत के चंद घंटों बाद ही पुलिस सहेली और उसकी मां के अलावा रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जूस में नशीली दवा मिलाई

आरोपी बिपाशा डेविड और पीड़िता दोनों दोस्त थी, इसी का फायदा उठाकर आरोपी पीड़िता को अपने घर ले आई। फिर योजना अनुसार जूस में नशीली दवा डालकर पीड़िता को दे दिया, बेहोशी की हालत में आरोपी मोह. सिराज ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान घर पर आरोपी बिपाशा की मां भी मौजूद थी, दोनों की सहयोग से ही आरोपी ने बलात्कार किया।

मां ने पुलिस से की शिकायत

30 नवंबर को नाबालिग पीड़िता के साथ बलात्कार की घटना घटी, पीड़िता जब आपबीती अपने परिजनों को बताई तब जाकर मां ने सरकंडा थाना में जाकर इसकी शिकायत की। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच पड़ताल के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के साथ था अवैध संबंध

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मोह. सिराज और सरिता डेविड जो बिपाशा डेविड की मां है, दोनों का अवैध संबंध था। आसपास के लोगों का यह भी कहना है कि आरोपी मोहम्मद का बेटी और मां दोनों के साथ संबंध था, और मां बेटी ने मिलकर ही नाबालिक युवती को आरोपी के लिए घर में लाए थे।

पुलिस कर रही जांच

सरकंडा थाना प्रभारी अशोक साहू ने बताया की जानकारी देते हुए कहा कि शिकायत मिलने के बाद तत्काल कार्यवाही किया गया। घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!