
कोरबा / छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने ही पार्टी के बड़े नेता पर बड़ा व्यंग्य कसा है। श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश के वर्षों से काबिज प्रभारी, पीएल पुनिया की कथित जारी सर्वे रिपोर्ट पर कहा -” मैं नहीं मानता पुनिया की सर्वे रिपोर्ट।”
छत्तीसगढ़ सरकार में महत्वपूर्ण कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा -” कैसे तय होगा विधायकों का परफार्मेंस। पुनिया ने किससे कराया सर्वे कराया था, ये हमें नहीं पता, यदि मेरे संदर्भ में होगा तो मुझे उनके रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं। मैं नहीं मानता पुनिया की सर्वे रिपोर्ट”
बता दें कि बीते दिनों प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों के परफॉर्मेंस का सर्वे करवाया था। इसके अलावा कांग्रेस के पीएल पुनिया कांग्रेस की हारी हुई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया हैं, जहां कार्यकताओं से मिलकर बातचीत की और रणनीति बनाई थी। कुल मिलाकर के पुनिया इससे अपने ही जाल में एक तरह से घिर गए हैं।








Comments are closed.