नर्सिंग दिवस पर विशेष- जीवन बचाना परमात्मा के हाथ में-सावित्री चंद्राकर

अपने जीवन के अनुभव को साझा करते हुए सावित्री कहती हैं कि कोरबा 1983 में एक रिश्तेदार के घर डिलीवरी हुई बच्चा प्री-मेच्योर था। प्रसव के उपरांत बच्चा नीला पड़ गया । “कोरबा से रायपुर आने में बस से लगभग 6 घंटे हम लोग लगे । मैं बच्चे को रस्ते भर थपथपाती रही, मुंह से कृत्रिम सांस देती रही चुटकी भरती रही ।डीकेएस अस्पतल रायपुर में लाकर उसको एडमिट कराई और वह बच्चा बच गया । उस बच्चे को देखकर आज भी लगता है । जीवन की असली सफलता यही होती है कि हम किसी का जीवन बचा सके ।‘’

रायपुर । “तीन बार पूछा यह तरबूज कितने का है और वह टिकटिकी बांधे मुझे देख रहा था, फिर एक बार बोला आपने मेरी बेटी की जान बचाई थी । मैं सोच में पड़ गई कब और आज तक सोचती हूं“किसी का जीवन बचाना परमात्मा के हाथ में होता है हम तो उसकी रस्सी से बंधे एक कलाकार है ।
यह बात 1987-88 की है जब वह गोल बाजार में फल लेने गई थी। लेकिन नर्स सावित्री चंद्राकर अब तक नहीं समझ पाई उसने कब और किसकी जान बचाई थी क्योंकि अपने 37 वर्ष के नर्सींग प्रोफेशन में उसने कई लोगों की मदद की है।
9 मई को स्वास्थ्य विभाग में सेवा करते हुए सावित्री के 37 वर्ष पूरे हुए । पहली पोस्टिंग पिथौरा पीएचसी में हुई थी जो वर्तमान में सीएचसी हो गया है ।
वर्ष 1984 की बात याद करते हुए सावित्री कहती है उन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद जहां पूरे देश में हालत खराब थे तो प्रदेश में भी हालात बिगड़ गए थे। शाम को अस्पताल से एक व्यक्ति मुझे लेने आया और बोला चलो गोली निकालनी है लेकिन में समझ नहीं पाई क्या हुआ था। “वह साइकिल पर बैठाकर मुझको अस्पताल तक लेकर गया । एक सब्जी वाले को गोली लगी हुई थी जिसकी गोली मैंने निकाली। लेकिन जीवन में कभी कभी लगता है कितने लोगों की सेवा की जाते समय कोई धन्यवाद का एक शब्द भी नहीं कहकर गया’’ सावित्री कहती है ।
सावित्री कहती हैं कि सन 1980-81 में डीकेएस से नर्सिंग की ट्रेनिंग करने के उपरांत 14 वर्ष पिथौरा पीएचसी में 3 वर्ष डीकेएस रायपुर में 16 वर्ष माना (रायपुर) के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 वर्ष धरसींवा में सेवाएं दी। वर्तमान में 2017 से जिला चिकित्सालय पंडरी में मैट्रन के पद पर कार्य कर रही है ।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!