नमन फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के द्वारा ग्राम कोनारी के शासकीय व चारागाह की जमीन उद्योग विभाग को दिये जाने का करेगा विरोध

तिल्दा/नेवरा/ तिल्दा नेवरा इन दिनों औद्योगिक क्षेत्र के नाम से जाने जाना लगा है औद्योगिकीकरण के नाम पर अंधाधुन वृक्षों की कटाई एवं पर्यावरण को प्रदूषित किया जा रहा है । तिल्दा नेवरा के आस पास होने वाले औद्योगिकीकरण के कारण आसपास के ग्रामों में निवासरत लोगों की स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा असर पड़ रहा है साथ ही साथ चारागाह की जमीन को भी औद्योगिकीकरण के लिए दिया जा रहा है जिससे पशुधन को भी काफी नुकसान होने की संभावना है ग्राम के पशु पालकों का कहना है कि अगर चारागाह की जमीन को उद्योग विभाग को दिया जाता है तो हम अपने पशुओं को चराने के लिए कहां ले जाएंगे । पहले सरकार इसकी व्यवस्था करें अन्यथा इस चारागाह की जमीन को उद्योग विभाग को ना दिया जाए बता दें कि नमन फाउंडेशन एनजीओ छत्तीसगढ़ के द्वारा ग्राम कोनारी शासकीय एवं चारा का की भूमि को उद्योग विभाग को दिए जाने पर आपत्ति दर्ज किया गया है । नमन फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर यदु का कहना है कि शासन प्रशासन के द्वारा आम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में ना रखते हुए उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है एक तरफ जहां पर्यावरण प्रदूषण होगा वहीं दूसरी तरफ जो पशु के चरने की जगह को भी अब नहीं छोड़ा जा रहा है औद्योगिकीकरण के आड़ में शासन प्रशासन हजारों पशुओं की बलि चढ़ाने में जुटी है हमारी संस्था नमन फाउंडेशन छत्तीसगढ़ इस पर घोर आपत्ति दर्ज करता है ।

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!