ननकीराम की हूंकार का असर ….IPC धारा 342 के साथ रामपुर प्रभारी लाइन अटैच ….

कोरबा । भाजपा नेता देवेन्द्र पांडेय और पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर के पुत्र संदीप कंवर के बीच हुए विवाद में रामपुर चौकी को बलि का बकरा बनना पड़ा है। शुक्रवार को पूर्व गृह मंत्री ने रामपुर पुलिस पर बंधक बनाने की धारा को हटाने का आरोप लगाया था। कट्टर आदिवासी नेता के हुंकार के बाद रामपुर पुलिस ने धारा को लिपिकीय त्रुटि मनाते हुए जोड़ दिया है। उसके बाद उसे बतौर सजा लाइन अटैच भी कर दिया है।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर अपनी बेबाकी के कारण अन्य राज नेताओ से अलग कहे जाते है।पूर्ववर्ती सरकार में गृह मंत्री रहते अपने मंत्रालय पर बेबाकी पूर्वक रॉय रखकर सबको चौका देने वाले आदिवासी नेता के पुत्र 4 पर कोरबा पुलिस द्वेष पूर्ण करवाई करने की बात कही थी। रामपुर विधायक ननकी राम कंवर ने अपने पुत्र संदीप कंवर के साथ देवेंद्र पांडे व उसके पुत्र शिवम पांडे के द्वारा बंधक बनाकर मारपीट किए जाने की घटना के बाद रामपुर पुलिस पर धारा हटाने का आरोप लगाया था ।
उन्होंने कहा कि रामपुर पुलिस ने देवेंद्र पांडेय व शिवम पांडे की विरोध आईपीसी सेक्शन 342 294 506 323 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। जबकि ऑनलाइन एफआईआर अपलोड करते समय पुलिस बड़ी चालाकी से या यूं कहें देवेंद्र पाण्डे के दबाव में 342 धारा हटाने की बात कही थी । उन्होंने कोरबा पुलिस पर सवाल दागते हुए कहा कि हाथ जोडकर माफी मांगने वाला किसी को मारेगा क्या? अगर मारता तो फिर माफी क्यों मांगता? इस तरह की कई सवाल पूछते हुए रामपुर पुलिस पर द्वेषपूर्ण करवाई करने का आरोप लगाया था। बहरहाल ननकी राम के एक हुंकार से आईपीसी की धारा 342 को भी पुनः जोड़ते हुए रामपुर चौकी प्रभारी को हटा दिया है

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!