नगरी विकासखण्ड में गाँधी-शास्त्री जयन्ती पर संगोष्ठी आयोजित

नगरी-धमतरी / आदिवासी विकास खंड नगरी में 2 अक्टूबर 2021 को गाँधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गयी | बी.आर.सी.प्रशिक्षण हॉल में आयोजित किये गए संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 भावेश कुमार वट्टी थे | कार्यक्रम की अध्यक्षता विकासखड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह के द्वारा की गयी | कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथिगणों के द्वारा महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पित किया गया | संगोष्ठी कार्यक्रम में महात्मा गाँधी के आदर्शो तथा लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श जीवन चरित्र पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 भावेश कुमार वट्टी ने उपस्थित बच्चो को महात्मा गाँधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शो को आत्मसात करने को कहा | कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बी.ई.ओ-नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने महात्मा गाँधी- लाल बहादुर शास्त्री के देश के प्रति त्याग और बलिदान को बताते हुए छात्र-छात्राओं एवं उपस्थितजनो को श्रेष्ठ नागरिक के रूप में देश एवं समाज के हित में कार्य करने को प्रेरित किया | कार्यक्रम में सहायक लोक अभियोजक यादव, अधिवक्ता जागेश सोलंकी, गुलाब भारती गोस्वामी, अभिषेक जैन,दूधेश्वर नाथ साहू, गायत्री बोदेले, जितेश्वरी साहू,हेमंत जांगड़े,लोचन साहू, अतुल ध्रुव, उमेश सोम, बी.आर.टंडन, शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे | कार्यक्रम में उपस्थितजनों के द्वारा कोविड 19 से बचाव एवं सुरक्षा हेतु निर्धारित प्रोटोकाल का पालन किया गया |

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!