

नगरी/धमतरी/ शुक्रवार 13 अगस्त 2021 को नगरी बीईओ श्री सतीश प्रकाश सिंह ने विकासखण्ड नगरी के प्राथमिक शाला सिहावा, प्रा.शा. कैटतराई, प्रा. शा. डोंगरीपारा,उमावि सिहावा का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा संबंधित संस्था प्रमुख एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को कोविड – 19 के प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए उत्तम रूप से शाला संचालन के लिये आवश्यक निर्देश दिये, इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनके विषय आधरित सवाल पूछे एवं बच्चों को नियमित रूप से पठन-पाठन के लिये प्रेरित किया । वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकास खण्ड नगरी के सभी शालाओं में शासन के गाइडलाइंस अनुसार ऑफलाइन कक्षा तथा ग्रामों में संचालित मोहल्ला कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने की दिशा में उत्तरोत्तर प्रगति लाने के लिये कार्य किये जा रहे हैं ।








Comments are closed.