
तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-
तिल्दा / नेवरा / तिल्दा नेवरा स्थित बुधवार, इतवार फुटकर बाजार के सब्जी बेचने वालों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ भाजपा शहर अध्य्क्ष वीष्णु शर्मा ने नगर पालिका से जन सूचना 2005 के तहत जानकारी मांगी है और वही वीष्णु शर्मा ने हमारे सवांददाता से बात करते हुए बताया कि उक्त बाजार में बुधवार और इतवार को बजार लगता है और वही उक्त बजार में जो कॉम्लेक्स स्थित है वह भी फुटकर ब्यपारियो को विगत कई वर्षों में आबंटित किया गया था जिसका फुटकर व्यपारियो ने पालिका में अनुमानित 5000 रुपये जमा किया गया और वही पालिका द्वारा भी फुटकर व्यपारियो के साथ अनुबंध किया गया लेकिन वही आबंटित करने के बाद पालिका द्वारा मूलभूत जैसे बिजल , पानी सुविधा भी नही दी गई। वही वीष्णु शर्मा ने बताया की पालिका द्वारा अभी उक्त बजार में वार्ड क्रमांक 16 से उठा कर थोक सब्जी व्यपारियो को अस्थायी रूप से बजार बने सेड में बसाया गया था जिसका थोक व्यापारियों ने फायदा उठाते हुए पूरे बजार में अवैध कब्जा कर रखा है जिसकी जानकारी वीष्णु शर्मा ने पालिका से सूचना अधिकार के तहत बिंदु वार मांगी है । उक्त थोक बजार को किन परिस्थितियों के कारण नेवरा बुधवार बजार में बसाया गया ? थोक सब्जी ब्यपारियो को जो दुकाने आबंटित कराई गई जिसका टेंडर (निविदा) किस अखबार में निकाली गई तारिख सहित । उक्त बजार में जो रँगाई पोताई का कार्य किस मद व किस टेंडर प्रक्रिया से किया गया? थोक सब्जी ब्यपारियो को आबंटित कराई गई अनुबंध की छायाप्रति । एव बुधवारी इतवारी बजार के कॉम्लेक्स में पूर्व में जो फुटकर ब्यपारियो को आबंटित की गई थी जिसकी नाम सहित सूची मांगी गई है। वही वीष्णु शर्मा ने कहा अगर पालिका समय अवधि पर जानकारी उपलब्ध नही कराती है तो इसकी जानकारी सूचना के तहत नया रायपुर मंत्रालय से लेने की बात कही ।
वही फुटकर व्यपारी रमेश सेन, हेमन्त वर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा, जीतू रूपवानी, पप्पू माणिक पूरी एव अन्य ब्यपारियो ने भी आरोप लगाते कहा कि कहा कि पालिका प्रशासन द्वारा हमको ठगा गया और थोक सब्जी ब्यपारियो को लाभ प्रदान करते हुऐ रातो रात बिजली पानी रँगाई पोताई टीन सैड लगाया गया जिससे यह साफ प्रतीत होता दिख रहा है कि हम छोटे ब्यपारियो की कोई सुनने वाला नही है और हम सभी ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से करने की बात कही ।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी जी.डी डहरिया ने कहा कि :- थोक सब्जी व्यपारियो को कोविड के कारण अस्थाई रूप से बसाया गया है जैसे ही कोरोनाकाल जैसे ही ख़तम होगा थोक सब्जी मंडी पुनः पुराने स्थान पर बसा दी जायेगी ।
नगर पालिका अध्यक्ष लेमीक्षा गुरु ने बताया कि :- यह थोक ब्यपारियो को कोरोना संक्रमण न फैले इस कारण लाया गया था लाकडाउन हटते ही पुनः उनको पुरानी जगह इस्थान्तर कर दिया जायेगा ।







Comments are closed.