
दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इस बीच नक्सलियों ने 26 अप्रैल को भारत बंद का ऐलान किया है। साथ ही आम लोगों से इस बंद के लिए सहयोग मांगा है। नक्सलियों ने पहली बार बैनर के साथ-साथ कार्टून लगाकर विरोध जताया है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने जिले के कमालूर रेलवे स्टेशन में कार्टून और पोस्टर लगाया हैं| ये पोस्टर नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की तरफ से लगाए गए हैं|
नक्सलियों ने पोस्टर के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया है। माओवादियों ने पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अदानी का कार्टून का बनाया है। इस कंप्यूटराइज्ड कार्टून के नीचे बहुराष्ट्रीय कंपनियों और पूंजीपतियों से देश को बचाने की बात लिखी है। फिलहाल पुलिस ने नक्सलियों के इस पोस्टर और कार्टून को जब्त कर लिया है।
पोस्टर में ये लिखा

माओवादियों ने कार्टून के बगल में बैनर भी लगाया है। इसमें लिखा है कि ब्राह्मणीय हिंदुत्व फासीवादी राज के रूप में नया भारत का निर्माण करना ही समाधान प्रहार हमलों के लक्ष्य का विरोध है। जनआंदोलन तेज करें। नक्सलियों के इस बैनर के नीचे दक्षिण सब जोनल ब्यूरो लिखा हुआ है। बता दें कि नक्सलियों ने इससे पहले भी बस्तर और दंतेवाड़ा जिले में ही कई बार बैनर-पोस्टर लगाए हैं।







Comments are closed.