धान खरीदी केंद्र में किसानों को न हो कोई परेशानी….. रमेश पैगवार


जांजगीर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला के लिए 11 सदस्यी निगरानी टीम जिले के धान खरीदी केंद्र के मॉनिटरिंग हेतु गठन किया गया है जिसमें रमेश पैगवार प्रदेश कांग्रेश सचिव को वरिष्ठ सदस्य नामित किया गया है। रमेश पैगवार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दिया की छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा 1 दिसंबर 2020 से प्रदेश के समस्त सोसाइटी, धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से घोषित 2500/रू प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी किया जाना निर्धारित है। आज देश में 2500/रू में प्रति क्विंटल धान खरीदने वाला छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है इसी कारण जहां छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती राज्यों से भी धान की अवैध आवक होती है जिसे रोकना हम सभी कांग्रेस जनों का दायित्व एवं कर्तव्य भी है। राज्य सरकार को आर्थिक क्षति न हो, किसान भाइयों के हित में समर्थन मूल्य पर बिक्री व्यवस्था में किसानों को किसी प्रकार से परेशानी ना हो इसी उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेश द्वारा सतत निगरानी हेतु जिला, ब्लॉक एवं खरीदी केंद्र वार त्री स्तरीय निगरानी समिति गठन किया गया है
किसान भाइयों को धान खरीदी बिक्री में कोई समस्या उत्पन्न होने पर जिला, ब्लॉक स्तर पर समस्या को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखते हुए निराकरण के लिए किसान भाइयों को आवश्यक सहयोग कांग्रेस कार्यकर्ता, निगरानी समिति के सदस्य करेंगे, धान खरीदी केंद्र में भ्रष्टाचार, धांधली तथा किसान भाइयों को धान बेचने में प्रशासनिक समस्या होने पर तत्काल प्रदेश कांग्रेश कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0771…2236793,2236794 एवं 2236795 में या कांग्रेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, निगरानी समिति के सदस्यों को किसान भाई सूचित कर सकते हैं, छत्तीसगढ़ सरकार एवं कांग्रेस जन किसानों एवं जरूरतमंदों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!