देश प्रदेश:- आसाराम को हाईकोर्ट से मिली 17 दिन की पैरोल, इलाज के लिए महाराष्ट्र जाने की अनुमति

जोधपुर/ नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को हाईकोर्ट ने 17 दिन की पैरोल दी है। इन 17 दिन में 2 दिन आने-जाने का इनक्लूड किया है। इसके बाद माना जा रहा है कि आसाराम 15 दिसंबर तक इलाज के लिए महाराष्ट्र के माधवबाग अस्पताल के लिए जोधपुर से रवाना हो सकते हैं। इस समय आसाराम जोधपुर के ही आरोग्यं अस्पताल में इलाज ले रहे हैं। वे वहां पर एडमिट हैं। 

बता दें कि आसाराम का जोधपुर के निजी आयुर्वेदिक अस्पताल में 10 नवंबर से 30 दिन की पैरोल पर इलाज चल रहा था। मंगलवार को पैरोल अवधि खत्म हो गई। इसके बाद आसाराम की ओर से पुणे के माधो बाग अस्पताल में इलाज के लिए कोर्ट इजाजत मांगी गई। इस पर जस्टिस दिनेश मेहता और विनीत माथुर की बेंच ने आसाराम को माधो बाग अस्पताल में इलाज के लिए 15 दिसंबर से 17 दिन की पैरोल दी है।

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आसाराम जोधपुर स्थित आरोग्य अस्पताल से सीधा हवाई मार्ग से महाराष्ट्र के लिए रवाना हो सकते हैं। उन्हें बाकी प्रक्रियाओं के लिए जोधपुर के सेंट्रल जेल जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आसाराम पिछले कई वर्षों से पैरोल के लिए प्रयास कर रहे थे। 11 वर्ष में पहली बार इस वर्ष के सितंबर माह में कोर्ट ने उनकी अर्जी को स्वीकार किया। उस समय भी वो जोधपुर के एम्स में भर्ती थे।

  • Related Posts

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    Comments are closed.

    You Missed

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
    error: Content is protected !!