देश-प्रदेश:- 250 सीटें भी नहीं मिलेंगी बीजेपी को, दो राज्यों में तो सूपड़ा साफ, एक्सपर्ट ने किए चौंकाने वाले दावे

नई दिल्ली/ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब सिर्फ एक चरण का मतदान बाकी रह गया है. 1 जून को आखिरी फेज की वोटिंग होगी और 4 जून को नतीजे आ जाएंगे. 4  जून को साफ हो जाएगा कि केंद्र में किसकी सरकार बनने जा रही है. उससे पहले एक एक्सपर्ट ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि बीजेपी के खाते में इस बार 250 सीटें भी नहीं आ पाएंगी. न्यूज एक्स के अनुसार एक्सपर्ट रवि श्रीवास्तव ने बीजेपी को लेकर कहा है कि इस बार उसके खाते में सिर्फ 240 सीटें ही आएंगी, जबकि दो राज्यों में पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा. एक्सपर्ट ने एनडीए गठबंधन के अन्य दलों के लिए 30 सीटों का अनुमान लगाया है. उनका कहना है कि बीजेपी और एनडीए के खाते में कुल 270 सीटें आती दिख रही हैं. 

एक्सपर्ट रवि श्रीवास्तव ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए 259 सीटों का अनुमान जताया है. उनका कहना है कि अकेले कांग्रेस के पास ही 129 सीटें जाएंगी, जबकि अलायंस के खाते में 130 सीटें जाती दिख रही हैं. इस तरह विपक्ष के पास 259 सीटों का आंकड़ा होगा. 543 में से 23 सीटें अन्य दलों के पास जाएंगी. रवि श्रीवास्तव ने दक्षिण भारत, दिल्ली और बिहार में INDIA गठबंधन के लिए एनडीए से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया है. 

दो राज्यों में बीजेपी को नहीं मिलेगी एक भी सीट?

एक्सपर्ट का अनुमान है कि इस बार बीजेपी का दो राज्यों में सूपड़ा साफ हो जाएगा. दिल्ली की सात सीटों में से एक पर भी जीत नहीं मिलेगी, जबकि दक्षिण भारत की तमिलनाडु सीट पर भी बीजेपी के खाते में कोई सीट नहीं आने वाली. रवि श्रीवास्तव के अनुसार दिल्ली की सभी सीटें INDIA गठबंधन के पास जाएंगी. कांग्रेस को तीन और आम आदमी पार्टी (AAP) को चारों सीटों पर जीत मिलेगी. तमिलनाडु की 39 सीटों में से 17 द्रविड मुनेत्र काषगम को जाएंगी, जबकि कांग्रेस के पास 7 और  INDIA गठबंधन को 14 सीटों पर जीत मिलेगी. रवि श्रीवास्तव के अनुसार दक्षिण भारत के एक और राज्य कर्नाटक में भी कांग्रेस बीजेपी से आगे रहेगी. 28 में से 6 सीट बीजेपी और एक सीट जनता दल (सेक्यूलर) के पास जाएगी. वहीं, कांग्रेस के पास 21 जाती दिख रही हैं. कर्नाटक में अभी कांग्रेस की ही सरकार है.

एमपी, राजस्थान, गुजरात और यूपी में बीजेपी को बढ़त?

एक्सपर्ट रवि श्रीवास्तव के अनुसार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सीटों का आंकड़ा कांग्रेस से ज्यादा रहेगा. एमपी की 29 में से 17, राजस्थान की 25 में से 17, गुजरात की 26 में से 18, और उत्तर प्रदेश की 80 में से 54 सीटों पर बीजेपी को जीत मिल सकती है. हालांकि, एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि यूपी में पिछली बार के मुकाबले बीजेपी की सीटें कम हो सकती हैं. वहीं, एनडीए के पास 32 सीटें जा सकती हैं.  एमपी में कांग्रेस को 10, राजस्थान में 8, गुजरात में 7 और उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर जीत मिल सकती है. यूपी में 14 सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में जाएंगी. इस तरह एक्सपर्ट के अनुसार यूपी में INDIA गठबंधन को 24 सीटें मिल सकती हैं.  

बिहार, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में कैसा होगा बीजेपी का हाल?

एक्सपर्ट रवि श्रीवास्तव ने बिहार को लेकर अनुमान लगाया है कि 40 में से बीजेपी और जेडीयू मिलकर 14 सीटें जीत सकते हैं, जिनमें से 8 बीजेपी और 6 जेडीयू को जाती दिख रही हैं. एक्सपर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा सीटें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को मिलने का अनुमान है. उसके खाते में 16 सीटें जा सकती हैं. वहीं, कांग्रेस 6 सीटें जीत सकती है और 4 अन्यों के खाते में जाती दिख रही हैं. बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं. बिहार की 40 में से 22 सीटें INDIA गठबंधन के खाते में जाने का अनुमान है.

42 सीटों वाले पश्चिम बंगाल को लेकर एक्सपर्ट रवि श्रीवास्तव ने कहा कि यहां बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी होगी. 28 सीटें ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के पास जा सकती हैं, जबकि बीजेपी के खाते में 13 सीट आने का अनुमान है. कांग्रेस को सिर्फ एक ही सीट पर जीत मिलने का अनुमान है. रवि श्रीवास्तव ने कहा कि महाराष्ट्र में एनडीए को झटका लग सकता है क्योंकि यहां बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी को कुल 48 सीटों में से सिर्फ 12 पर ही जीत मिलने की उम्मीद है. वहीं, महाविकास अघाड़ी (MVA)  के पास 36 सीटें जा सकती हैं. एक्सपर्ट ने कहा कि 16 सीटें उद्धव ठाकरे की शिवसेना, 6 शरद पवार की एनसीपी और 14 सीटें कांग्रेस के पास जा सकती हैं. वहीं, बीजेपी को 8, एकनाथ शिंदे की सेना को 2 और अजित पवार की एनसीपी को भी सिर्फ दो सीटों पर ही जीत मिलती दिख रही है.

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!