दुल्हनिया को बैलगाड़ी में बिठाकर लाया दूल्हा, घरवालों ने अनोखे तरीके से किया स्वागत

बालोद/ बालोद जिले में एक दूल्हा अपनी दुल्हनिया को बैलगाड़ी में बिठाकर घर लेकर आया। यहां आने पर घर के लोगों ने दोनों का अनोखे तरीके से स्वागत किया। इसके बाद गांव में भ्रमण कराया गया। फिर दोनों घर पहुंचे। ये देखने आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। अब लोग दूल्हे के इस पहल की तारीफ भी कर रहे हैं।

दरअसल पाकुरभाट गांव में रहने वाले धनुष यादव के बेटे किशन यादव की शादी बेल्हारी में रहने वाली दुर्गा यादव के साथ संपन्न हुई है। बारात शनिवार को बेल्हरी गांव गई थी। इसके बाद विदाई रविवार सुबह हुई है। किशन भी अपने पिता की तरह खेती किसानी का काम करता है।

बताया गया कि किशन जैसे ही अपनी दुल्हनिया को लेकर गांव पहुंचा। वहां गांव में पहले से ही घर के लोग पहुंच गए थे। इसके बाद दोनों को बैलगाड़ी में बिठाया। दोनों की आरती उतारी गई। फिर दोनों बैलगा़ड़ी से ही घर के लिए निकले। इस दौरान इन्हें देखने गांव के लोग भी पहुंच गए। बैंड-बाजे में लोग डांस करते भी नजर आए।

दूल्हे के पिता धनुष यादव ने बताया कि प्राचीन परंपरा की झलक दिखनी चाहिए। हमारे बाप दादा हम स्वयं बैलगाड़ी में बारात गए हुए थे और आज की युवा पीढ़ी इन सब बातों को भूल गई है। हमने छोटा सा प्रयास किया है और काफी अच्छा लगा कि लोगों ने इसकी तारीफ की है। आगे भी हम इस तरह से प्रयास करते रहंगे।

  • Related Posts

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प बिलासपुर रेल्वे परिक्षेत्र बांग्लायार्ड वार्ड नं 69 बारा खोली चौक पर श्री…

    Read more

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    Comments are closed.

    You Missed

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    error: Content is protected !!