दीपका खदान में चला चाकू, कोयला खरीद-फरोख्त को लेकर डंपर ऑपरेटर और कोयला दलाल के बीच विवाद के दौरान

कोरबा/दीपका/ एसईसीएल दीपका परियोजना के 15 नंबर कोयला स्टॉक के पास रात्रि पाली के दौरान सुबह 4:00 बजे के आसपास कोयला गिराने को लेकर एसईसीएल के डंपर ऑपरेटर और एक कोल लिफ्टर के कर्मचारी के बीच विवाद हो गया । फल स्वरुप कोल लिफ्टर के कर्मचारी के बाएं कंधे पर लगभग दो इंच गहरी चोट आई हुई है,उक्त कर्मचारी का इलाज नेहरू शताब्दी चिकित्सालय गेवरा में चल रहा है। उसने रात्रि पाली में ड्यूटी के दौरान अच्छा कोयला देने के नाम पर डंपर ऑपरेटर द्वारा ज्यादा राशि की मांग की गई इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया उसने पैसे मांगे जाने का वीडियो बना रखा था और यह बात उसने डंपर ऑपरेटर को बताई और कहा कि कल सुबह मैं डिप्टी जीएम को शिकायत करूंगा कि तुम्हारे द्वारा ज्यादा पैसे की मांग की जा रही है।जिससे बौखला कर डंपर ऑपरेटर ने मुझे चाकू मार दिया। हालांकि उक्त कोयला दलाल के कर्मचारी कुणाल सिंह की बातो में कितनी सच्चाई है यह जांच के बाद पता चलेगा बहर हाल आए दिन दीपका रोड सेल में घट रही घटनाएं एसईसीएल प्रबंधन के लिए चिंता का विषय है। प्रबंधन को निजी कर्मचारियों की कोयला स्टॉक में दखल कहीं महंगा ना पड़ जाए इस बात को प्रबंधन को गंभीरता से लेनी चाहिए और रोड सेल के नाम पर कोयला स्टॉक में और खदान में अनाधिकृत लोगों की प्रवेश पर प्रतिबंध लगानी चाहिए। साथ ही ऑपरेटरों के द्वारा अच्छा कोयला देने के नाम पर अवैध रूप से जो वसूली की जा रही है उस पर भी प्रबंधन को लगाम लगाने की आवश्यकता है अन्यथा रुपए के लेनदेन को लेकर खदान में कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!