
नई दिल्ली. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा रकाबगंज के भाई लख्खीशाह बंजारा हाल में 300 बेड्स का गुरु तेग बहादुर कोविड केयर सेंटर तैयार किया है, जो कि आज से शुरू हो जाएगा. यही नहीं, इस कोविड सेंटर में आने वाले कुछ दिनों में 100 बिस्तर और बढ़ाए जाएंगे, तो वहीं सभी बिस्तर पर ऑक्सीजन की सुविधा होगी. साफ है कि इस कोविड केयर सेंटर से कोरोना महामारी से जूझ रही दिल्ली को एक बड़ी राहत मिलेगी. जबकि गुरु तेग बहादुर कोविड केयर सेंटर को शुरू करने में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन बड़ा सहयोग रहा है. उन्होंने कोविड केयर सेंटर के लिए दो करोड़ रुपये दिए हैं. इसके अलावा वर्ल्ड पंजाबी संगठन के विक्रम सिंह साहनी ने दो सौ आक्सीजन कंसंट्रेटर दिए हैं.
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा ने कोविड केयर सेंटर में दो करोड़ की सहायता के लिए बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन का शुक्रिया अदा किया है. साथ ही उन्होंने बताया है कि बॉलीवुड महानायक ने सिखों को लीजेंड्री करार दिया है.
दिल्ली सरकार ने बढ़ाई बेड्स की संख्या
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान ने बताया कि पहले यहां 250 बिस्तरों की व्यवस्था करने की बात थी, लेकिन दिल्ली सकरार ने इसे बढ़ाकर चार सौ कर दिया है. बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस सेंटर का निरीक्षण किया था.
कोविड केयर सेंटर में मिलेगी ये सुविधाएं
गुरु तेग बहादुर कोविड केयर सेंटर में भर्ती होने वाले मरीजों को आक्सीजन, दवा और भोजन फ्री मिलेगा. जबकि दिल्ली सरकार ने इस सेंटर पर डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की है. यही नहीं, इस सेंटर को लोकनायक अस्पताल से जोड़ा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीज को आईसीयू का इलाज मिल सके.







Comments are closed.