
बिलासपुर/ शहर में एक बार फिर हुई चाकू बाजी की घटनाओ ने बिलासपुर पुलिस की विजिबल पुलिसिंग की पोल खोल कर रख दी है। निजात अभियान चलाकर नशे के अवैध कारोबार में पुलिस ने जरूर लगाम लगाने में कामयाब हुई है, लेकिन शहर में हो रही चाकूबाजी को रोकने में असफल नजर आ रही है।
हाल ही में हेवन पार्क के पास चाकूबाजी कर एक युवक के ऊपर कुछ लोगो ने गंभीर जानलेवा हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई थी, वही मंगलवार को देर शाम सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी से एक युवक की हत्या कर दी गई , वही अब कल दिन दहाड़े दोपहर 02 बजे उसलापुर स्टेशन के पास एक ई रिक्शा चालक पर तीन अज्ञात लोगो ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। जो अभी सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती अपना इलाज करा रहा है।
अपने साथ हुई वारदात की जानकारी देते हुए घायल सोनू पात्रे उम्र 29 साल, निवासी अमेरी ने बताया कि दोपहर 02 बजे के आसपास वह छाया देख कर होटल शुभश्री, रेलवे स्टेशन, उसलापुर के पास एक पेड़ की छाया में अपने रिक्शा के पास सवारियों का इंतजार करते हुए खड़ा था तभी वहा तीन लोग मोटरसाइकल से आए और उनसे पता पूछने लगे फिर उससे एक कॉल करने के लिए उससे मोबाइल मांगा और जब वह अपना मोबाइल दिया तो अब हम चलते है कहते हुए उसका मोबाइल ले कर वे तीनों जाने लगे। जब उसने अपना मोबाइल ले जाने से रोकना चाहा तो वे तीनों लोगो ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
घायल सोनू ने बताया कि एक ने चाकू से उसके कमर पर व पीठ पर वार किया वही दूसरे ने अपने पास रखे कट्टे के पीछे वाली भाग से उसके सर पर वार कर उसे घायल कर तीनो वहा से भाग निकले।
घायल सोनू को जब पास के आटो चालकों ने इस तरह घायल अवस्था में देखी तो उसे तत्काल सिम्स हॉस्पिटल लाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।
इस तरह से दिन दहाड़े ए रिक्शा चालक पर हुए हमले से ई रिक्शा चालकों में दहशत का माहौल है। आज शहर में 5000 के लगभग ई रिक्शा चालक है, जिसमे 150 से 200 के करीब महिलाये ई रिक्शा चलाती हैं । जो उसलापुर , मोपका, देवरीखुर्द, लाल खदान, सिरगिट्टी जैसे आउटर में सवारियो को छोड़ने जाते है लेकिन इस दिन दहाड़े हुए इस चाकूबाजी की वारदात से अब सभी लोगो में दहशत व्याप्त है।
जिला ई ऑटो ऑनर एसोसिएशन,बिलासपुर के जिला अध्यक्षा श्रीमती हीरा कश्यप ने कहा कि 48 घंटे के अंदर अगर पुलिस कोई कार्यवाही नही करती है तो सभी ई रिक्शा चालक द्वारा सिविल लाइन थाने का घेराव किया जायेगा।









Comments are closed.