दहशत:- रेंज में अभी 8 हाथी, ग्रामीण ने तेंदुए को देखा, बाघ की अफवाह,केंदई रेंज में हाथी के बाद दिखा तेंदुआ

कोरबा / कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में हाथियों के बाद अब तेंदुए की दहशत है। ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा भी है। इसकी वजह से गांवों में बाघ आने की अफवाह भी तेजी से फैल गई है। रेंज में अभी 8 हाथी लालपुर और एक हाथी कोरबी क्षेत्र में घूम रहा है। केंदई रेंज में 2 महीने पहले तेंदुए ने जानवर का शिकार किया था।

गर्मी का समय होने की वजह से जंगली जानवर गांव के करीब आ जाते हैं। तेंदुआ भी गोल्डन आईलैंड से लेकर परला नवापारा की ओर घूमते रहता है। हाथी अभी जंगल में ही ज्यादा समय बिता रहे हैं। कई बार चोटिया मार्ग पर पहुंचने से आवाजाही भी बंद हो जाती है। केंदई रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि तेंदुए ने अभी कोई शिकार नहीं किया है। क्षेत्र में काफी समय से विचरण कर दूरी तय कर रहे हैं।

हाथियों की निगरानी कराई जा रही है। डूबान क्षेत्र में हाथी अधिक समय बिता रहे हैं। इधर कोरबा वन मंडल में भी 57 हाथियों का झुंड जंगल में ही मौजूद है। इसके बाद भी ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है। शहर से आगे बढ़े हाथियों का झुंड करतला रेंज होते हुए धरमजयगढ़ की ओर बढ़ रहा है। झुंड में बच्चे होने से हाथी 10 से 15 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं ।

  • Related Posts

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    कोरबा जिले में भू-विस्थापित व बेरोजगारों के परिवारों का मुद्दा एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है। भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने केंद्रीय कोयला…

    Read more

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    कोरबा। राष्ट्रीय राजमार्ग-130 कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग पर कोनकोना पंडो रिसोर्ट के पास की बताई जा रही है, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा

    बजट पर उठे सवाल: वादों की झलक नहीं, युवाओं और ग्रामीण विकास की अनदेखी – संजीव पाल

    बजट पर उठे सवाल: वादों की झलक नहीं, युवाओं और ग्रामीण विकास की अनदेखी – संजीव पाल
    error: Content is protected !!