दस चक्का वाहन घर और दुकान में घुसा, तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत

दुर्ग / जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जामगांव रोड पर ग्राम तर्रा में सड़क किनारे एक मकान में देर रात एक दस चक्का बड़ा वाहन अनियंत्रित होकर घर और दुकान की पक्की दीवार को तोड़ते हुए जा घुसी. इस घटना में ट्रक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. अभी सुबह ग्रामीणों और पुलिस की मदद से ट्रक पर सवार तीन लोगों के शव को बड़ी मुश्किल से बाहर निकला गया. ट्रक अभी भी मकान में फंसा हुआ है, जिसे निकालने जेसीबी को बुलाया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक का नंबर CG07 , CL-3355 है, जो कहां से आ रही थी अभी अज्ञात है. उक्त वाहन का मालिक सुनील कुमार बड़ढ़िया का बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया, गोवर्धन प्रसाद यदु पिता दया प्रसाद यदु निवासी तर्रा के मकान पर पर ट्रक क्रमांक CG07 , CL-3355 के चालक लापरवाही पूर्वक ट्रक को चलाकर रात्रि लगभग 11 बजे घर में घुसा दिया. इससे ट्रक में सवार ड्राइवर, खलासी एवं एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई. ड्राइवर, खलासी ट्रक के केबिन में फस गए थे, जिसे रेस्क्यू कर निकाला गया है.

  • Related Posts

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बालको ने फाइनल मुकाबले में शिक्षा विभाग की टीम को 57 रनों से हराया कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के चैंपियन का ताज…

    Read more

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    कोरबा जिले में भू-विस्थापित व बेरोजगारों के परिवारों का मुद्दा एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है। भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने केंद्रीय कोयला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा
    error: Content is protected !!