दमदार फीचर्स के साथ ऐपल आईफोन-13 और वॉच सीरीज- 7 लॉन्च, जानें सबकुछ

नईदिल्ली/ ऐपल ने एक वर्चुअल इवेंट में मंगलवार को आईफोन- 13 को लॉन्च कर दिया है.  इस इवेंट में आईफोन-13 के अलावा, ऐपल वॉच सीरीज 7 को भी लॉन्च किया गया.  लॉन्चिंग के पहले ही पहले फोन के बारे में कई जानकारी सामने आ गई थी. आईफोन-13 नए फीचर्स और नए चिप के साथ लॉन्च किया गया है.

कंपनी ने आईफोन-13 के साथ आईफोन 13 प्रो को भी लॉन्च किया गया. इसके अलावा आईफोन 13 मिनी को भी लॉन्च किया गया है. मिनी की कीमत 699 डॉलर से शुरू होगी. जबकि आईफोन 13 की कीमत 799 डॉलर से शुरू होगी. आईफोन 13 Pro की कीमत 999 डॉलर से शुरू होगी. आईफोन 13 प्रो Max 1099 डॉलर से शुरू होगा. आईफोन में नया प्रोसेसर A15 Bionic दिया गया है.

इवेंट में ऐपल वॉच सीरीज-7 को लॉन्च किया गया. सीरीज-7 में कई नए बदलाव किए हैं. यह कई कलर्स में उपलब्ध होगा. इस बार के वॉच में फिटनेस को लेकर ज्यादा ध्यान दिया गया है. सीरीज-7 वॉच 399 डॉलर में उपलब्ध है.
ऐपल ने एक नया आईपैड लॉन्च किया है. इसमें A13 BIONIC प्रोसेसर दिया गया है. यह पिछले आईपैड के मुकाबले ये काफी फास्ट है.

ऐपल ने नया आईपैड मिनी भी लॉन्च किया है. नए आईपैड में 5जी सपोर्ट दिया गया है. इसके साथ कंपनी ने न्यू जेनेरेशन ऐपल पेंसिल के बारे में भी बताया है. 

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!