
रायगढ़ / सोमवार की रात जूट मिल चौकी क्षेत्र में डायल 112 इमरजेंसी गाड़ी से हुई दुर्घटना और एक व्यक्ति की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सुबह आक्रोशित लोग इकट्ठे होने लगे और बाद में शव के साथ जूट मिल चौकी के पास चक्काजाम कर दिया। इसका नेतृत्व कर रहे कांग्रेस पार्षद ने ही कहा कि जब मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश में 50 लाख मुआवजा दे सकते हैं तो यहां एक करोड़ क्यों नहीं।
मृतक के परिजन और मोहल्ले के लोगों द्वारा जब चक्का जाम किया गया तो उसके थोड़े देर बाद भजपा नेताओं ने भी वहां मोर्चा संभाल लिया। लोगों में एक करोड़ की मुआवजा की मांग शुरू कर दी। इसके अलावा मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी देने की भी मांग कर रहे है ।
इनका नेतृत्व कांग्रेस पार्षद विनोद महेश कर रहे हैं उनका स्पष्ट कहना था कि मृतक के परिजनों को कम से कम एक करोड़ मुआवजा दिया जाना चाहिए। इससे कम पर मानने को कोई तैयार नहीं है। मौके पर तहसीलदार ने पहुंचकर बात करना चाहा लेकिन उनके बीच बात नहीं बन सकी।
भाजपा के लोगों ने भी वहां पहुंचकर लोगों का साथ दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल और आशीष ताम्रकार भी घटनास्थल पर आकर लोगों को साथ देनेकी बात कही। हालांकि कांग्रेस पार्षद ने ही उनका काम कर दिया था। वे लगातार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल हुए थे। फिलहाल चक्काजाम अभी जारी है।







Comments are closed.