थाने के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन में पुलिस पर ही बरस पड़े विधायक शैलेश… कहा पुलिस अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं कर रही पूरी… गृह मंत्री से शिकायत की कही बात…

विधायक शैलेश पांडे ने जैसे ही पुलिस के ऊपर अपना गुस्सा जाहिर किया तो Bilaspur Police के फेसबुक पेज को तुरंत बंद कर दिया गया, और लाइव वीडियो को भी डिलीट किया गया।

बिलासपुर । शहर में पुलिस थाना सरकंडा और तारबाहर थाने के नवनिर्मित भवन का वर्चुअल उद्घाटन किया गया, जिसमें विधायक शैलेश पाण्डेय का गुस्सा देखते ही बन रहा था विधायक शैलेश पांडेय ने इस अवसर पर नवनिर्माण थाने की शुभकामनाएं देते हुए सीधे पुलिस पर बरस पड़े। विधायक शैलेंद्र पांडेय ने साफ तौर पर कहा कि शहर की पुलिस अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से पूरी नहीं कर रही है,जिस वजह से आम जनता और व्यपारी परेशान हो रहे है। विधायक शैलेंद्र पांडे यहीं नहीं रुके उन्होंने आड़े हाथ लेते हुए कहा कि तार बाहर पुलिस व्यापारियों से वसूली में लगी हुई है व्यापारियों को बोला जाता है 3 से 5 हजार दो या हथकड़ी लगाकर शहर में घुमाया जाएगा।
शैलेश पांडे ट्रैफिक पुलिस अवस्था को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि त्योहारों के सीजन में पुलिस व्यवस्था कम बना रही है वसूली करने में लगी हुई है आम जनता से व्यापारी चालान से परेशान है कहीं भी गाड़ी पार्किंग करने दो मिनट रुक जाने पर ट्रैफिक पुलिस सीधे सीधे चालान काट दे रही है विधायक ने साफ तौर पर कहा कि अब थाने में काम के रेट लिस्ट लगा देनी चाहिए कि किस काम को करने में कितने पैसे पुलिस को देने होंगे विधायक ने बताया कि आज भी शहर में कई जगह कबाड़ कोयला के काले धंधे चल रहे हैं जिन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि इसी थाने में मेरे खिलाफ f.i.r. लिखी गई थी और आज ही थाने के बाहर आप मेरा नाम लिख रहे हैं
विधायक शैलेश पांडे के गुस्से को देखते हुए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने विधायक को लिखित में शिकायत देने की बात कही वही बिलासपुर पुलिस द्वारा लाइव फेसबुक पर प्रोग्राम दिखाया जा रहा था, और विधायक शैलेश पांडे ने जैसे ही पुलिस के ऊपर अपना गुस्सा जाहिर किया तो बिलासपुर पुलिस का लाइव पेज तुरंत बंद कर दिया गया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!