
तिल्दा/नेवरा/एसपी प्रशांत अग्रवाल के तिल्दा थाना में जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों से चर्चा के बाद थाना प्रभारी मोहसिन खान के द्वारा कार्यवाही प्रारम्भ कर दिया गया है । आज तिल्दा थाना में राइस मिल मालिकों की बैठक आहूत किया गया थाना प्रभारी ने सभी से कहा है की सभी मालिक इस बात का खास तौर पर ध्यान दे की उनके मिल में आने वाली भारी वाहन को व्यवस्थित जगहों पर खड़ा किया जाये । जिससे यातायात सुव्यवस्थित बना रहेगा साथ ही हाईस्कूल मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ ट्रकों की लंबी कतार के बारे में राइस मिल मालिकों को विशेष ध्यान देने को कहा गया है । थाना प्रभारी मोहसिन खान ने राइस मिलरों को कहा है की आगे पुलिस द्वारा चालान और जुर्माना
की कार्यवाही किया जायेगा । असुविधा और कार्यवाही से बचने सभी मिलर्स इस बात का विशेष ध्यान रखे की उनके यहां आने वाले वाहन की पार्किग की वजह से आम जनता को परेशानी ना हो अगर शिकायत मिली तो उसके उपर कठोर कार्यवाही किया जायेगा ।







Comments are closed.