
तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-
तिल्दा/ नेवरा/ तिल्दा नेवरा पुलिस ने सराहनीय पहल की है कि दिनांक 30-06-2021 को 10:00 बजे रात्रि में सूचना मिला कि एक लड़की उम्र-13 साल लगभग जो ठीक से बोल नही पा रही होने से भटकते हुए शिक्षक कॉलोनी तिल्दा पहुंच गई है कि सूचना पर उप निरीक्षक विक्रांत सुरेश कुमार सिंह ,आरक्षक- जितेन्द्र साहू, महिला आरक्षक प्रज्ञा दादर शर्मा द्वारा श्री शरद चन्द्रा थाना प्रभारी तिल्दानेवरा के निर्देशन में थाना लाया गया जिसे संवेदना कक्ष में महिला आरक्षक-2288 प्रज्ञा दादर शर्मा द्वारा खाना खिलाकर पुछताछ किया गया जो ठीक से बोल नही पाने से उमा नाम के अलावा कुछ नही बता पा रही थी जिसे रात्रि 02:30 बजे प्रतिज्ञा खुला आश्रय जल विहार कॉलोनी तेलीबांधा रायपुर में भर्ती कराया गया था ।
आज सुबह लड़की का पिता ललित यादव द्वारा थाना आकर अपनी लड़की की गुमशुदगी रिपोर्ट लिखाने आया था जिसे प्रतिज्ञा खुला आश्रय से संपर्क कर बाल कल्याण समिति माना रायपुर जाकर अपनी पुत्री कु. उमा यादव पिता ललित उम्र- 12 वर्ष 09 माह 10 दिन साकिन वार्ड क्र.08 रामायण चौक महामाया पारा नेवरा थाना तिल्दानेवरा जिला-रायपुर को लेने संबंधित कार्यालय में जाकर महिला सैनिक श्रीमती अनीता वर्मा थाना तिल्दानेवरा को परिजनों के साथ भेजा गया।







Comments are closed.