
तिल्दा / नेवरा /कोरोना काल में अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से हर रोज लोग मर रहे हैं लेकिन नशा करने की आदत इस बीमारी पर भी भारी है। हालात ये है कि शहर और गांव में इस विकट काल में भी अवैध रूप से शराब बेचने वालों की बाढ़ सी आ गई है साथ ही गुटखों की कालाबाजारी जमकर हो रही है। शहर में दुकानें तो बंद है लेकिन अंदरखाने गुटखों के सभी ब्रांड आसानी से मिल रहे हैं। कुछ किराना दुकानों पर भी गुटखों की बिक्री हो रही है। इन दुकानों पर गुटखों की बिक्री को लेकर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है, ऐसे में अधिक दाम देकर भी लोग यहां से खरीद कर रहे हैं। तिल्दा नेवरा शहर तथा आसपास के गांव में अन्य प्रदेश की शराब खुलकर बिक रहा है 100 रूपये में बिकने वाला शराबअभी 500 से700 में बेचा जा रहा इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगानेके लिए तिल्दा पुलिस द्वारा छापे मार कार्यवाही भी की जा रही है इसी कड़ी में मुखबिर की सुचना पर कल एक अवैध शराब कारोबारी राजू अग्रवाल पिता मोहन लाल अग्रवाल निवासी नेवरा को 40 पउवा इम्पीरियल ब्लू विस्की कीमत6400 रूपयेएक मोटरसायकल एक एप्पल का मोबईल नकद1080 रूपये के सहित आबकारीएक्ट 34-2 के तहत गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में ले कर जेल भेज दिया गया है थाना प्रभारी शरद चंद्रा ने कहा की अवैध शराब गांजा और गुटखे के कारोबार करने वालो को बख्सा नहीं जायेगा ये कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट—–








Comments are closed.