
तिल्दा । नेवरा। रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष उधो राम वर्मा आज तिल्दा पहुँचे जहाँ सर्वप्रथम पालिका परिसर में सर्वदलीय बैठक में वे उपस्थित होकर पानी जैसे गम्भीर मुद्दे पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि तिल्दा नेवरा में आज से पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मशीन में खराबी के चलते पानी नही आ रहा था। उन्होंने नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष की भी प्रशंसा की पानी की संकट में सभी पार्षद एकजुट है। उन्होंने कहा कि मशीन में खराबी के चलते नगर पालिका अध्यक्ष, अधिकारी व पार्षदों ने मिलकर इस संकट को दूर किया है। और आज तिल्दा नेवरा में पानी मिलना प्रारम्भ हो जाएगा।
बाद में वे सांस्कृतिक भवन नेवरा का जायजा लिए जहाँ बहुत जल्द सर्वसुविधायुक्त कोविड सेंटर प्रारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने वहाँ कोविड सेंटर निर्माण का जायजा लिया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष लेमिच्छा गुरु डहरिया, गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवा दास टण्डन, नेता प्रतिपक्ष पोषण वर्मा, पार्षदगण लष्मीनारायन वर्मा, प्रदीप अग्रवाल, जितेंद्र ध्रुव, नरोत्तम यदु, विजय मारखण्डेय, जनसेवक व कांग्रेसी नेता प्रकाश मेघानी सीएमओ जी डी डहरिया आदि उपस्थित थे।







Comments are closed.