ताईक्वांडो में ब्लैक बैल्ट की उपाधी प्राप्त की आई जी डांगी ने, सीनियर सी एस ई बी कोरबा में मिला ब्लैक बेल्ट, एस पी भोजराम रहे मौजूद

कोरबा/ बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी अपने दो दिवसीय प्रवास पर उर्जा नगरी कोरबा पहुंचे जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।इस दौरान छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ एवं डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन कोरबा के द्वारा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए जहां उन्हें ब्लैक बेल्ट प्रदत्त किया गया ।
युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत व फिटनेस गुरु के नाम से पहचाने जाने वाले आईजी रतनलाल डांगी को दक्षिण कोरिया के वर्ल्ड ताइक्वांडो हेड क्वार्टर कुक्कीवान से मिले ताइक्वांडो बेल्ट को प्रदान किया गया दैनिक व्यस्ततम कार्यों के बावजूद आईं जी रतनलाल डांगी द्वारा ब्लैक बेल्ट की परीक्षा उत्तीर्ण की गई ।यह उनकी मेहनत का नतीजा ही है जो ताइक्वांडो संघ द्वारा उन्हें ब्लेक बैल्ट की उपाधी से नवाजा गया।संघ के ज प्रदेश महासचिव अनिल द्विवेदी ने इस अवसर पर ब्लैक बेल्ट प्रदत कर प्रमाण पत्र भी भेंट किया ।ताइक्वांडो संघ द्वारा सीएसईबी के सीनियर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि कोरबा पुलिस कप्तान भोजराम पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान उपस्थित रहे ।इस दौरान आईजी रतन लाल डांगी ने “सुरक्षित तन तो सुरक्षित मन” का मूल मंत्र बारीकी से साझा किया। उन्होंने सबसे अमूल्य चीज अपना शरीर होना बताया।यही वजह है कि योग,व्यायाम व खेल कूद के माध्यम से सदैव हर किसी को जुड़ कर रहने की बात कही।कार्यक्रम में मंच का संचालन सीएसईबी की चिकित्सक मंजिला साहू ने किया। ताइक्वांडो संघ के इस कार्यक्रम में जिले में विभिन्न खेलो को बढ़ावा देने वाले कोतवाली निरीक्षक विवेक शर्मा,,निरीक्षक सनत सोनवानी,पत्रकार अजय राय ,को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू युवा नेता अमित नवरंग लाल उरगा टीआई विजय चेलक खेल अधिकारी आरके साहू किक बॉक्सिंग संघ के महासचिव राकेश मिश्रा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी मनोज श्रीवास्तव लोकेश राठोर कुंजला जायसवाल भागीरथ यादव अमन जयसवाल सूरज सेन योगेश श्रीवास लीलाराम डॉक्टर केएन साहू विकास अग्रवाल आदि उपस्थित थे

  • Related Posts

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    दूरस्थ ग्राम नकिया में ग्रामीणों के बीच कलेक्टर की चौपाल, सुनी समस्याएँ और निराकरण का दिया भरोसा लेमरू स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन नियुक्त करने सहित स्वास्थ्य सुविधाएँ बढ़ाने के…

    Read more

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  
    error: Content is protected !!