तंत्रा बार में बर्थ-डे पार्टी के दौरान चले लात-घूंसे, लड़कियों को डांस करते समय बदमाशों ने मारी लात, बाहर निकले तो की मारपीट

बिलासपुर/ बिलासपुर में 36 मॉल स्थित तंत्रा बार में दोस्तों के साथ बर्थ डे सेलिब्रेट कर डांस कर रही लड़कियों पर बदमाश लड़के लात मारने लगे, जिससे बार में जमकर हंगामा हो गया। धक्का-मुक्की और विवाद के बाद लड़के और उसके दोस्त पार्टी छोड़कर बाहर निकल गए, तब बदमाशों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मध्यनगरी चौक निवासी आशीष कश्यप पिता मनोज कश्यप (27) फूल व्यावसायी है। बीते शनिवार की रात वह अपने दोस्त आकाश दुबे के जन्म दिन पर पार्टी मनाने के लिए 36 मॉल स्थित तंत्रा बार गया था। उसके साथ रितिका पैकरा व शैलेष कश्यप भी थे। सभी रात करीब 11 बजे तंत्रा बार पहुंचे थे, जहां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे।

डांस शुरू हुआ, तब बदमाश लड़कों ने चलाए लात और की धक्कामुक्की

बार में जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे लड़के-लड़कियां डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। तभी बार में तीन-चार लड़के आ गए और बीच में घुसकर लात मारते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। लड़कों ने विरोध किया, तब बदमाश युवक हंगामा मचाने लगे। इसके बाद आशीष और उसके दोस्त पार्टी छोड़कर निकल गए।

पार्किंग में आकर देने लगे गाली, फिर मारपीट भी की

आशीष और उसके दोस्त पार्किंग में आकर अपनी गाड़ी निकाल रहे थे। तभी बदमाश लड़के उनका पीछा करते हुए आ गए। इस दौरान उन्होंने आशीष को गालियां देने लगे। उसके विरोध करने पर उन्होंने जमकर मारपीट शुरू कर दी। उनकी हरकतों को देखकर आकाश, शैलेष और रितिका ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस पर युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। पार्किंग में मौजूद कर्मचारी वहां पहुंचे, तब जान से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग निकले। आशीष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

बिलासपुर में गणतंत्र दिवस समारोह मनाने निकली DJ रैली में वर्चस्व की लड़ाई में युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। इस दौरान पुलिस वालों के सामने एक गुट के युवकों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से दूसरे पक्ष के युवकों की जमकर पिटाई कर दी। युवकों की पिटाई का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें युवक लाठियां लहराते हुए मारपीट करते नजर आ रहे हैं और दूसरे पक्ष के युवक भागते दिख रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने विवाद शांत कराते हुए दोनों पक्षों के युवकों को फटकार लगाई और DJ को जब्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

दो दिन पहले भी शहर में चले लात-घूंसे

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!