ढाबा संचालक ने पुलिस को दी धमकी, गिरफ्तार कर शहर में निकाला जुलूस, ढाबे मे चल रहा था बावन परी का खेल

बलौदाबाजार / ढाबे में जुआ खेला रहे जुआडियो को पकड़ने पहुंची पुलिस तो जुआरी उल्टा पुलिस वालों पर ही टूट पड़ा। पुलिस वालो को ही रसूख का धौंस दिखाकर न केवल गाली गलौज और धमकी चमकी करने लगा बल्कि पुलिस वालो के साथ मार पीट करने पर भी उतारू हो गया।फिर क्या था अगले दिन पुलिस भी एक्शन में आई और कथित रसूखदार ढाबा संचालक जुआरी को गिरफ्तार करके पूरे शहर में उसका जुलूस निकाला गया । 25 अक्टूबर को शाम 07 बजे सउनि एस.एन.कुर्रे के साथ प्रधान आरक्षक त्रिलोकी बघेल एवं थाना पलारी पुलिस का बल, मुखबिर की सूचना पर जुआ रेड कार्यवाही के लिए पलारी नगर के ठाकुर देव चौक रवाना हुआ। कार्यवाही के दौरान जुआड़ियों में शामिल आरोपी गोविंद जायसवाल द्वारा अपने आप को बहुत ऊंचे रसूख वाला बताते हुए, थाना पलारी पुलिस स्टाफ में शामिल आरक्षक त्रिलोकीनाथ बघेल एवं देवेंद्र पुरैना के साथ गाली गलौज कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया। साथ ही वह आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया। आरोपी गोविंद जायसवाल द्वारा बार-बार पुलिस स्टाफ को देख लेने, बदला लेने आदि प्रकार की बातें कर धमकी देने लगा। इस गहमा गहमी में बाकी जुआडी मौके से भाग गए। रिपोर्ट पर धारा 186,294,332,353 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सचिंद्र चौबे एवं श्री अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन में निरीक्षक प्रमोद सिंह के नेत्तृव मे पलारी पुलिस बल द्वारा आज आरोपी गोविंद जायसवाल को पकडा गया है। आरोपी बहुत ही घमंडी प्रवृत्ति है। आरोपी द्वारा किये गये इस कृत्य को पूरे पलारी नगर वासियों के सामने लाने के लिए, अभिषेक सिंह एवं थाना प्रभारी प्रमोद सिंह के नेतृत्व में आरोपी का पलारी नगर में जुलूस निकाला गया। प्रकरण में आरोपी गोविंद जायसवाल पिता समारू जायसवाल उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 13 पलारी थाना पलारी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!