ट्रैफिक मैन के नाम से मशहूर आरक्षक को राष्ट्रपति पदक छग बैकुंठपुर. कोरिया नगर सेना में नायक के पद

पर कार्यरत महेश मिश्रा को 15 अगस्त 2025 को रायपुर में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों पदक मिलेगा. साथ ही आउट ऑफ टर्न प्रमोशन का भी लाभ मिलेगा. छत्तीसगढ़ नगर सेना से इस साल एक मात्र नायक का राष्ट्रपति पदक के लिए चयन हुआ है. वे पिछले 18 साल से ड्यूटी के साथ ही ट्रैफिक मैन के नाम से प्रसिद्ध हैं. स्कूल-कॉलेजों में स्वयं के खर्च पर 500 से अधिक ट्रैफिक जागरुकता कैंप लगाकर प्रशिक्षित कर चुके हैं. साथ ही इस दौरान जिला-संभाग एवं प्रदेश स्तर पर लगभग 4 लाख आम जनता को ट्रैफिक पाठ पढ़ा चुके हैं. वाहन चालकों को नि:शुल्क चश्मा वितरण, सड़क के गड्ढों को भरने से लेकर कई सामाजिक कार्य करते हैं. वे स्नातकोत्तर में संस्कृत, राजनीति विज्ञान एवं समाजशास्त्र विषय में गोल्ड मेडलिस्ट हैं. वर्तमान में यातायात नियमों के परिपालन संबंधी जागरुकता का अध्ययन: छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले के विशेष परिपेक्ष्य में विषय पर PHD स्कॉलर भी हैं. वर्ष 2022 में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज हो चुका है

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!