
तिल्दा/ नेवरा/ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं कैट इकाई के संयुक्त तत्वाधान मैं तिल्दा कैंप के हरे माधव भवन स्थित टीकाकरण केंद्र में 500 लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी । जबकि टीके की कमी के कारण 350 लोगो को वापस किया गया ।आज स्वास्थ विभाग द्वारा 150 टीके प्रदान किए गया जो सुबह 11.50 को ही खत्म हो गए थे ।चैंबर अध्यक्ष अमर पारवानी ने तिल्दा चैंबर को निर्देशित किया था ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण हो सके इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वासु मखीजा द्वारा टीकाकरण की विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है । चैंबर द्वारा हरेमाधाव भवन टीकाकरण केंद्र मैं पार्किंग,बैठने, जलपान की व्यवस्तीथ ढंग से इंतजाम किया गया है । चैंबर से रमेश विरानी, कन्हैया हरिरामानी, राजेश जेठवानी,राजीव खूबचंदानी, निलेश वाधवा,मनीष कोटवानी आदि उपस्थित रहे ।







Comments are closed.