
कोरबा/ देश में मंहगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने साईकिल यात्रा निकाली. इस बीच कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी से की है.
कांग्रेस नेता और ऐल्डर मैन संनद दास दिवान ने बढ़ती महंगाई की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी से की है
दिवान ने महंगाई को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे-जैसे देश में महंगाई बढ़ रही वैसे ही उनकी दाढ़ी भी बढ़ रही है.
उन्होंने ने कहा कि पहले जब पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती थी, तो उस दौरान बीजेपी के लोग पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चूड़ियां भेजते थे. लेकिन वही नेता आज अपनी बेशर्मी के आदतन के कारण चुप हैं. उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा कि जनता सब जानती है.
दिवान ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा और उनसे महंगाई पर लगाम लगाने सहित पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग की है.







Comments are closed.