जूनियर जोगी ने कल नामांकन की घोषणा की, ऋचा की भी संभावना

बिलासपुर । 
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रत्याशी अमित जोगी कल 14 अक्टूबर को दोपहर दो बजे मरवाही विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे। सूत्र बता रहे हैं कि कल डॉ. ऋचा जोगी भी नामांकन दाखिल कर सकती हैं।

अपने बयान में अमित जोगी ने कहा कि सरकार जितने हथकंडे अपना ले असली नकली का फैसला भूपेश बघेल की नकली अदालत नहीं मरवाही की जनता करेगी। चुनाव लडऩे के अपने मौलिक अधिकार के लिये वे सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर कर चुके हैं। मेरा और मेरी पत्नी का जाति प्रमाण-पत्र अब तक निरस्त नहीं हुआ। ये भी सरकार की साजिश है। सरकार नामांकन के आखिरी वक्त का इंतजार कर रही है ताकि हमारे सामने कोई रास्ता नहीं बचे।

इस बात की जानकारी अमित जोगी ने ही दी है। उन्होंने कहा कि पिता स्व. अजीत जोगी और मां डॉ. रेणु जोगी के आशीर्वाद से वे दोपहर एक बजे अपना नामांकन भरेंगे।

ज्ञात हो कि मुंगेली जिला कलेक्टर द्वारा गठित जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने अभी तक ऋचा जोगी के मामले में फैसला नहीं दिया है। यहां उनके गोंड आदिवासी होने के प्रमाण पत्र के खिलाफ की गई शिकायत की जांच हो रही है। मामले की सुनवाई 12 अक्टूबर को पूरी हो चुकी है। ऐसा अनुमान है कि डॉ. ऋचा जोगी भी कल 14 अक्टूबर को ही नामांकन दाखिल करेंगी। हालांकि पार्टी की ओर से इस बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!