
तिल्दा/नेवरा/ अंचल के ग्रामपंचायत-बेमता में पुलिस थाना नेवरा तिल्दा के तत्वावधान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित यादव रायपुर के निर्देशन में ग्रामपंचायत व छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के सहयोग से गोठान में वृक्षारोपण कर बाजार चौक में यातायात(ट्रैफिक) चौपाल का आयोजन कर निःशुल्क में 1500 नग फलदार पौधों का वितरण ग्रामवासियों को किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य पहुना के रूप में यातायात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम:आर:मंडावी उपस्थित रहकर लोगो को संबोधित कर कहा कि सड़क पर चलने से हमारा काम नही चलेगा बल्कि हमको अपने जान की चिंता करते हुवे यातायात नियमो का पालन कर सड़क पर चलना पड़ेगा जीवन को सड़क पर बचाये रखने के लिए एकमात्र उपाय है यातायात नियमो का पालन करना । उन्होंने दुर्घटना पीड़ित परिवारों को सरकार के द्वारा आर्थिक सहयोग शासकीय नियमानुसार मिलता है उसके बारे में भी जानकारी यातायात कार्यालय से प्राप्त कर उस सहायता का लाभ लेने की बात कही।
विशेष पहुना के रूप में उपस्थित उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सतीष ठाकुर ने लोगो को यातायात को गम्भीरता से लेकर समझदारी पूर्वक पालन की अपील कर लोगो से कहा कि कितने अधिक वर्षो तक जीवन को जिये हो यह मत्त्वपूर्ण नही है बल्कि जीवन को किस रूप में जिये हो यह महत्वपूर्ण है उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी का उदाहरण देकर कहा की केवल 39 साल के अल्प आयु में उन्होंने भारत माता की जय पूरी दुनिया मे फैलाया।
प्रधान आरक्षक यातायात टीकाराम भोई ने यातायात के 1 से 34 तक के नियमो को विस्तृत रूप से लोगो को समझाया और कहा आपने लिए नही तो कम से कम अपनो के लिए खुद को सुरक्षित रखे।
नेवरा तिल्दा थाना से थाना प्रभारी शरद चंद्रा जी के प्रतिनिधि के रूप में ए एस आई आर:एन:सिंह विशिष्ट पहुना बालाराम साहू सरपंच प्रतिनिधि लखना,आशीष शर्मा सरपंच प्रतिनिधि भूमिया थे।
युवा समाजसेवी संदीप वर्मा ने कार्यक्रम के संयोजक के रूप में मंच संचालन कर लोगो को निःशुल्क दिये गए फलदार पौधों को पेड़ बनने तक देखरेख की अपील कर पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर यातायात नियमो के पालन के लिए आग्रह किया।
बेमता सरपंच श्रीमती ओमीन साहू प्रतिनिधि तखतराम साहू ने भी लोगो को सम्बंधित किया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपसरपंच मनीराम साहू,पंच परमेश्वर साहू,चेतन वर्मा,जगराखन साहू,ताम्रध्वज साहू,श्रीमती पूर्णिमा साहू,मीना साहू,शुशीला साहू,कांति साहू,शिवबति पॉल, सरसस्वती साहू,शांति निषाद,
युवा साथी शेखर साहू,घनश्याम साहू, सुभाष वर्मा,दशरथ निषाद,संजय साहू,मोहन यादव,हरीश साहू,मुकेश साहू,मनोज साहू,भरत पटेल,श्रीराम साहू,कृष्णकुमार यदु,विवेक पटेल,रमेश साहू हजारो की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।







Comments are closed.