जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी साय हिरासत में, पुलिस के साथ हुई झड़प, डॉ. रमन ने किया वीडियो शेयर

जशपुर/ जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता गेंदबिहारी साय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि, जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी साय और बगीचा एसडीओपी के बीच झड़प भी हुई।

हिरासत के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और हंगामा किया। गेंदबिहारी साय संत गहिरा गुरु के पुत्र व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के भाई है ।

मामला बगीचा थाना क्षेत्र के दुर्गापारा का है। मिली जानकारी के अनुसार, बगीचा एसडीओपी शेर बहादुर सिंह किसी जमीन मामले की जांच में गए थे। वहां पर जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी साय भी मौजूद थे। तभी किसी बात को लेकर दोनो के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि, बात झड़प तक पहुंच गई। इसके बाद गेंदबिहारी साय को जबरन गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए। जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को और भाजपा कार्यकर्ताओं को लगी, तो सभी थाने पहुंच गए और वहां एसडीओपी पर कारवाई की मांग कर रहे है ।

इधर भाजपा नेता इस घटना को लेकर पुलिस-प्रशासन और राज्य सरकार को आड़े हाथ ले रहे है और जमकर बयानबाजी कर रहे है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस घटना वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि, पुलिसिया गुंडागर्दी और CM भूपेश बघेल की दाऊगिरी ने अब सीमायें लांघ दी हैं। एक अधिकारी की मनमानी इतनी बढ़ गई कि जिला पंचायत सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ सदस्य गेंदबिहारी जी को जबरदस्ती गाडी में डालकर थाने ले जायेंगे। स्वर्गीय गहिरा गुरुजी के पुत्र गेंदबिहारी जी के साथ हुई इस घटना का जवाब कांग्रेसी कुशासन को जल्द ही मिलेगा।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!