जांजगीर: तालाब में डूबने से भाई-बहन समेत 4 बच्चों की मौत, इनमें 3 बच्चियां और एक लड़का

जांजगीर चांपा में तालाब में डूबने के कारण 4 बच्चों की मौत हो गई। परिजन शव अस्पताल लेकर पहुंचे।

जांजगीर। जिले में शनिवार दोपहर तालाब में नहाने गए भाई-बहन समेत 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में 3 लड़कियां और एक लड़का शामिल है। चारों बच्चे अलग-अलग तीन परिवार के थे। घटना बलोदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव की है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृत बच्चों में 8 साल पुष्पांजली श्रीवास, 5 साल का तुषार श्रीवास, 6 साल की ख्याति केंवट और 6 साल की अंबिका यादव शामिल हैं। पुष्पांजली श्रीवास और तुषार भाई-बहन थे। बलौदा पुलिस ने बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

तालाब में नहाने गए भाई-बहन समेत 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

शनिवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच चारों बच्चे स्कूल से लौटे। घर में बैग रखकर तालाब की ओर चल दिए। तालाब उनके घरों से अधिक दूर नहीं था। यह गांव में रोजमर्रा की एक सामान्य बात थी। बच्चे गर्मी में तालाब में नहाते थे, लेकिन इस बार बड़ा हादसा हो गया।

परिजनों ने बताया कि कुछ समय बाद जब बच्चे वापस नहीं लौटे, तो परिजन परेशान हुए। उनकी खोज में निकल पड़े। तालाब के किनारे बच्चों के कपड़े और चप्पल पड़े देखे गए, जिससे अनहोनी का शक हुआ। ग्रामीणों ने पानी में तलाश शुरू की। कुछ ही देर में चारों को बाहर निकाला गया।

जांजगीर चांपा में बच्चों को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया।

अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जीवन नहीं बच सका

इसके बाद परिजन तुरंत सीएचसी बलौदा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर्स ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की सूचना मिलने पर बलौदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

भैंसतरा गांव में चार बच्चों की एक साथ मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है। एक साथ चार अर्थियां सजने की खबर ने हर आंख नम कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीण भी स्तब्ध हैं कि ऐसा हादसा कैसे हो गया।

परिजनों ने थाने में आकर हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद की जाएगी कार्रवाई

ASP उमेश कश्यप ने बताया कि डूबने से चारों बच्चों की मौत है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: भगवान श्री राम का जन्मोत्सव चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन को हिंदू धर्म में राम नवमी के रूप…

    Read more

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    *नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच* बिलासपुर। नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर द्वारा हमेशा की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद
    error: Content is protected !!