जांच में फंस सकते हैं और कई पैडलर, ड्रग्स पैडलिंग, सुबोध हरितवाल 17 को पुलिस में बयान दर्ज कराएंगे

रायपुर । कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल ड्रग्स पैडलिंग मामले में 17 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस में अपना बयान दर्ज कराएंगे। हरितवाल की शिकायत पर राजधानी पुलिस ने ड्रग्स कारोबार को लेकर जांच की, इस दौरान एक युवती समेत दर्जनभर युवा पकड़े गए हैं। उनका मानना है कि इस मामले में और बारीकी से जांच हुई तो और कई ड्रग्स पैडलर पकड़े जा सकते हैं।

राजधानी रायपुर के बैरनबाजार क्षेत्र में 15 दिन पहले कोकीन सप्लाई करते श्रेयांस झाबक (36) एवं विकास बंछोर (40)पकड़े गए थे। इस दौरान कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल ने डीजीपी डीएम अवस्थी से मिलकर ड्रग्स पैडलिंग के खिलाफ जांच अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि यह कारोबार गरीबों का नहीं है, बल्कि रईशजादों के बीच यह कारोबार चलता रहा हैं। कुछ लोगों को पकड़े जाने के बाद इनके संपर्क में रहने वाले शहर भी छोड़ सकते हैं।

कोतवाली पुलिस ने सायबर सेल के साथ मिलकर जांच अभियान चलाया, तो भिलाई की एक युवती निकिता पंचाल पकड़ी गईं। यह युवती रायपुर में रहकर ड्रग्स का कारोबार कर रही थी। उसके पकड़ में  आने के बाद उससे जुड़े युवक-युवतियों के शहर छोडऩे की चर्चा है। पुलिस इस मामले में बिलासपुर, इलाहाबाद व अन्य जगहों से पकड़े गए युवाओं के संपर्क वालों की जानकारी जुटाने में लगी है। इसी क्रम में पुलिस कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल को भी बयान के लिए बुला रही है। 

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!