जयति जय भारत माँ

शत शत तव वंदन माँ
जयति जय भारत माँ

हिमगिरि मस्तक शोभित
कन्ठहार सुरसरिता l
यमुना, भीमा, महानदी
रूप धरे करधनी का l
सागर पद प्रक्षाले 2
नित नित विनय भरा l
शत..

उद्भट वीरों की जननी
विद्व जनों की माता l
जग जिनके कर्मो की
गाथा को अपनाता l
जिसके दम जग का तम
एक क्षण नही ठहरा l
शत..
स्वयं की उपमा स्वयं ही
कोई न सानी भव में l
अखिल विश्व नर्तन करता
माँ तेरे किंकिणि रव में l
प्रीत पगी भाषा मीठी
मुख निःसृत सदा l
शत..

आशीष दे हे जगजननी
धीर वीर बनें हम l
सत्य अहिंसा के पथ से
कभी न विचलित होएं हम l
रण भूमि में गए बिखर.
यहीं पाएं जन्म नया l
शत..

प्रभात कटगीहा
कटगी

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    error: Content is protected !!