जनहित फाउंडेशन के प्रयासों से बाल कल्याण के क्षेत्र में मिसाल कायम करेगा बागपत

● जनहित फाउंडेशन की पहल पर बाल अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे युवा ● 2024 तक बाल विवाह मुक्त बनेगा बागपत,अनीता राणा ●

बागपत/ शुक्रवार को नगर के जाट भवन में जनहित फाउंडेशन की बैठक आयोजित की गई जिसमें बागपत को बाल श्रम मुक्त बनाने और बाल विवाह एवं बाल शोषण पर रोक लगाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना निर्माण और टीम का गठन किया गया।

जनहित फाउंडेशन की निदेशिका अनीता राणा मलिक ने कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी जी की संस्था कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के प्रयासों से जुड़कर जनहित फाउंडेशन द्वारा जनपद में बाल कल्याण के क्षेत्र में मिसाल कायम करने के प्रयास किए जाएंगे जिसके अंतर्गत जनपद में 17 सदस्यों की टीम गठित की गई है जो 150 गांवों में संस्था के कार्यक्रम एवं योजनाओं को संचालित करेंगे। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन एवं अन्य संसाधनों की जानकारी दी। अनिता राणा जी ने 4 लाख लोगो को बाल विवाह को रोकने के लिए सपथ पत्र भरवाकर इस मुहिम में अपने साथ जोड़ने का काम किया जाएगा।
जनहित फाउंडेशन के वरिष्ठ समन्वयक अजय कुमार द्वारा कार्ययोजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और मई व जून माह में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

जिला समन्वयक ऋषभ ढाका ने कहा कि बागपत में टीम के गठित होने से अब निश्चित ही बाल अधिकारों का संरक्षण होगा और उनको शिक्षा, स्वास्थ्य, संरक्षण देने के साथ साथ उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण होगा। मौके पर ही जाट महासभा अध्यक्ष देवेंद्र धामा ने कहा कि संस्था के कार्यक्रमों से निश्चित ही लोगों में जागरूकता का संचार होगा और लोग बाल कल्याण के लिए कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

वहीं बागपत को बाल श्रम मुक्त बनाने की सभी ने शपथ ली। मौके पर गजेंद्र, सतेंद्र, अमन कुमार, देवांश गुप्ता, दानिश, अर्जुन देव, ईनाम उल हसन, संयम, सुषमा त्यागी, प्रीति आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!