जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई, बॉबी कश्यप के जन्मदिन पर केक काटकर उन्हें बधाई दी गई

तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-

तिल्दा/नेवरा/ तिल्दा नेवरा में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बॉबी कश्यप सहित भाजपा और भाजयुमो के जिला पदाधिकारी व स्थानीय पदाधिकारी विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए भाजपाइयों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास कोटवानी ने दीनदयाल चौक के पास स्थित जनपद कामप्लेस के सामने बॉबी कश्यप का स्वागत करते हुए उनके जन्मदिन पर केक काटकर उन्हें बधाई दी । इस मौके पर बॉबी कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस जोश के साथ मेरा स्वागत किया गया है, उस जोश को कायम रखें। आने वाला समय फिर से भाजपा का है और छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी । उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अभी से सरकार बनाने के लिए संकल्प लेकर कार्य करें। केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के हित में चलाई जा रही योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अनिल कुमार. भाजपा नेता नरेंद्र ठाकुर, दीपक अग्रवाल, राजेश कोटवानी, रजत केसरवानी. रवि सेन. अनिल शर्मा अन्नू, सनी नानवान आदि उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!