
बिलासपुर । प्रदेश के बहुचर्चित विराट अपहरणकांड की सुनवाई गुरुवार को वीडियो कांफे्रंस के माध्यम से हुई। विराट ने जज के बाजू में बैठकर सभी अपहरणकर्ताओं की पहचान की। साथ ही दूसरे पक्ष के वकीलों के सवालों का जवाब दिया।
मालूम हो कि करबला में भाजपा कार्यालय के सामने से 20 अप्रैल 2019 को हुए बहुचर्चित अपहरणकाण्ड की मुख्य साजिशकर्ता उसी की बड़ी मां नीता सराफ को बताया गया है। वह अपने देवर को बर्बाद होते देखना चाहती थी। इसके लिए उसने ही अपहर्ताओं को 6 करोड़ रूपए फिरौती मांगने की सलाह दी थी।
कांड के मुख्य आरोपी राजकिशोर सिंह अपने साथी रतनपुर निवासी सतीश शर्मा, बिहार भोजपुर निवासी हरेकृष्ण राय व यदुनंदन नगर निवासी अनिल सिंह राजपूत के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। सभी पकड़े जा चुके हैं। विराट के पिता विवेक सराफ बर्तन व्यवसायी है। पुलिस ने घटना के 6 दिन बाद विराट को मिनी बस्ती से बरामद किया था।







Comments are closed.