जगदलपुर:- दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक, शादी समारोह में लाइट जाने पर वारदात, पास खड़े दो बच्चों सहित 12 झुलसे

जगदलपुर/ छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बुधवार रात को एक शादी समारोह के दौरान बड़ी वारदात हो गई। कार्यक्रम में किसी ने दूल्हा-दुल्हन पर एसिड फेंक दिया। इसकी चपेट में आकर दूल्हा-दुल्हन और छह व चार साल के दो बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। वारदात लाइट जाने के दौरान हुई है। ऐसे में एसिड फेंकने वाले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बस्तर ब्लॉक के ग्राम छोटे आमाबाल में सुधापाल निवासी डमरु बघेल (23) और सुनीता कश्यप (19) की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अचानक से कार्यक्रम में लाइट चली गई। इसी बीच किसी ने दूल्हा-दुल्हन पर एसिड फेंक दिया। इसके चलते उनके पास खड़े अन्य लोग भी चपेट में आ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लाइट आई तो वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और उनके आते ही आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया।

यह हुए हमले में घायल
एसिड अटैक की वारदात में दूल्हा डमरु बघेल (23), दुल्हन, सुनीता कश्यप (19), संपत बघेल (32), छह साल का टेमेश्वर मौर्य, तुला कश्यप (19), चार साल की जामनी कश्यप, गूंजी ठाकुर (25) कारी बाई कश्यप (29), गुनमनी कश्यप (29), मालती कश्यप (38), मिटकी कश्यप (38), गोयनदा कश्यप (38) घायल हुए हैं। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने बताया कि, घटना की जानकारी मिली है। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है की कितने लोग घायल हैं। घायलों को मेकाज लाने की बात भी बताई गई है। थाना प्रभारी किशोर केवट मौके पर मौजूद है। एसिड अटैक करने वाले की तलाश की जा रही है। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि लाइट जाने के दौरान वारदात हुई है। 

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!