छत्‍तीसगढ़:- दूसरे दिन भी नक्‍सली हमला, नारायणपुर में आइईडी ब्‍लास्‍ट में एक जवान शहीद

नारायणपुर/ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में रविवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) में विस्फोट होने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।

सुबह 7 बजे हुआ विस्फोट

नारायणपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि यह घटना ओरछा थाना क्षेत्र के बटुम गांव के पास सुबह करीब सात बजे हुई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के बैनर लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद सीएएफ की एक टीम ने राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 300 किलोमीटर दूर स्थित ओरछा पुलिस थाने से गश्त शुरू की थी।

अधिकारी ने कहा कि जब गश्ती दल बटुम के माध्यम से आगे बढ़ रहा था, तो सीएएफ की 16वीं बटालियन से संबंधित हेड कांस्टेबल संजय लकड़ा अनजाने में एक प्रेशर आईईडी कनेक्शन पर चढ़ गया, जिससे विस्फोट हो गया और उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के रहने वाले लकड़ा के शव को स्थानीय अस्पताल लाया गया।

इससे पहले, 25 फरवरी को सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि दो जवान घायल हो गए। यह मुठभेड़ सुबह जगरगुंडा के पास आश्रम पारा में हुई। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

मरने वालों में एएसआई रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीगा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हमला उस समय हुआ, जब जवान तलाशी अभियान में निकले थे। इससे पहले, राजनांदगांव में भी 20 फरवरी को नक्सली हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

  • Related Posts

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    कोरबा जिले में भू-विस्थापित व बेरोजगारों के परिवारों का मुद्दा एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है। भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने केंद्रीय कोयला…

    Read more

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    कोरबा। राष्ट्रीय राजमार्ग-130 कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग पर कोनकोना पंडो रिसोर्ट के पास की बताई जा रही है, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा

    बजट पर उठे सवाल: वादों की झलक नहीं, युवाओं और ग्रामीण विकास की अनदेखी – संजीव पाल

    बजट पर उठे सवाल: वादों की झलक नहीं, युवाओं और ग्रामीण विकास की अनदेखी – संजीव पाल
    error: Content is protected !!