छत्तीसगढ़ः- घर पर नहीं था चावल, झुंझलाए पति ने गला दबाकर ले ली पत्नी की जान, आरोपी पति गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली। बच्चों के सामने ही वह पत्नी को पीटता रहा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है । इस हत्याकांड की जांच की जा रही है।

मामला रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र का है। पचेड़ा नाम के गांव में अमरिका गायकवाड नाम की युवती अपने पति सुखनंदन गायकवाड के साथ रह रही थी। लगभग 11 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इनके दो बच्चे भी हैं 10 साल का आदित्य और 7 साल का लकी। आर्थिक परेशानियों की वजह से आए दिन पति पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था और इसी विवाद ने अमरिका की जान ले ली।

अमरिका के पिता बुधारू ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि सुखनंदन गायकवाड कोई काम धाम नहीं करता था। मेरी बेटी के साथ अक्सर मारपीट भी किया करता था। बेरोजगार पति और परिवार का पेट पालने के लिए मेरी बेटी अमरिका दूसरे के घरों में जाकर झाड़ू पोछा का काम किया करती थी। अमरिका कमाने जाया करती थी और घर बैठकर सुखनंदन मजे किया करता था। 

बीती रात दोनों के बीच विवाद हुआ । सुखनंदन ने अमरिका को कहा कि खाना बनाओ। अमरिका ने बताया कि घर में चावल नहीं इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ । मारपीट करते हुए सुखनंदन ने गला दबाकर अमेरिका की जान ले ली। पति पत्नी के झगड़े को घर पर मौजूद दोनों छोटे बच्चे भी देख रहे थे, बच्चों ने अपनी मां को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते देखा। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी देर रात सुखनंदन के घर के पास जमा हो गए इसके बाद अमरिका के परिजनों को खबर दी गई। पूछताछ में सुखनंदन ने खाने की बात पर विवाद में हत्या करने का गुनाह कबूला है। 

10 साल का आदित्य और 7 साल का लकी इस घटना से डरे हुए हैं । पुलिस ने फिलहाल बच्चों को उनके ननिहाल भेज दिया है । इस हत्याकांड में मारी गई अमरिका के पिता ने सुखनंदन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

एक वक्त में अमरिका और सुखनंदन के बीच इश्क के चर्चे पूरे गांव में थे। साथ रहने साथ जीने मरने की कसमें खाकर, सुखनंदन अमरिका को अपने साथ भगा कर ले गया था । बाद में लड़की के परिजनों ने ही सुखनंदन के रहने का बंदोबस्त भी किया। प्रेम विवाह के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए जिसका अब अमरिका की मौत के साथ अंत हुआ , पुलिस ने इस मामले में धारा 302 के तहत सुखनंदन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!