छत्तीसगढ़:- हावड़ा-CSMT मेल बेपटरी होने से कई गाड़ियां प्रभावित, बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस भी रद्द; अब तक कुल 76 ट्रेनें कैंसिल

बिलासपुर/ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत यात्री सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी के दावे के बीच ट्रेनों का कैंसिल होना जारी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत बड़ाबाम्बो स्टेशन में 30 जुलाई को 12810 हावड़ा-CSMT मुंबई मेल बेपटरी हो गई थी। लाइन में चल रहे सुधार को लेकर कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। बता दें कि 4 अगस्त से 19 अगस्त तक रेल प्रशासन ने पहले ही 73 ट्रेनों के कैंसिल होने की सूचना दे दी है, जिसका विरोध शुरू हो गया है। अब तक कुल 76 ट्रेनें कैंसिल हो चुकी हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

5 अगस्त को ये ट्रेनें कैंसिल

5 अगस्त को – बिलासपुर और टाटानगर से चलने वाली 18114/18113 बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
5 अगस्त को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से चलने वाली 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। बिलासपुर-टाटानगर के मध्य रद्द रहेगी।
5 अगस्त को टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी। टाटानगर-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

ट्रेनों की सही स्थिति जानने 139 में कॉल करें

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ करें।

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!