छत्तीसगढ़:- स्ट्रांग रूम के बाहर सजा जुए का फड़, चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी लगा रहे थे हार-जीत का दांव, दो पुलिसकर्मी निलंबित:- देखें वायरल वीडियो

बिलासपुर/ न्यायधानी के कोनी में मतदान दल रवाना करने चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी और कर्मचारी जुआ खेलते नजर आए. मौके पर हजारों रुपए के हार-जीत का दांव लग रहा था. इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. पुलिसकर्मियों के जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल होने पर एसपी ने दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है.

दरअसल, कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्वाचन आयोग ने स्ट्रॉन्ग रूम बनाया है. यहां पर तीसरे चरण के मतदान के लिए कर्मियों को सामग्री देने के लिए बुलाया गया था. इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. स्ट्रांग रूम के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में जुआ खेलते नजर आए. इनके साथ कुछ सरकारी कर्मचारी भी जुआ खेलने लगे, जिसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया.

बताया जा रहा है कि कोनी स्थिति स्ट्रांग रूम में कर्मचारी और पुलिसकर्मी पहुंच गए थे, लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे थे. इस दौरान टाइम पास के लिए पुलिसकर्मी जुए के दांव लगाने लगे और महफिल जमा लिया. अफसरों की नजर भी जुआरी पुलिसकर्मियों पर नहीं पड़ी, पर मोबाइल कैमरे में जुआ खेलते बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कैद हो गए. इधर पुलिसकर्मियों के जुआ खेलते वीडियो वायरल होने पर एसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक कमलेश सूर्यवंशी और अविनाश चंदेल को निलंबित कर दिया है.

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!