छत्तीसगढ़:- सुकमा में व्‍यापारियों से मारपीट और लूट के बाद सुरक्षा बलों का मुंहतोड़ जवाब, मुठभेड़ में कई नक्‍सलियों को गोली लगने का दावा

फाईल फोटो

सुकमा/ छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन से चार नक्‍सलियों को गोली लगने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि कुछ नक्‍सलियों की गिरफ्तारी भी हुई है। साथ ही जवानों ने मौके से नक्सलियों का वायरलेस सेट भी बरामद किया है। सुकमा के पालामड़गु इलाके में तड़के सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

नक्‍सलियों ने व्‍यापारियों से की मारपीट और सामान लूटा

दरअसल, शनिवार को सुकमा में व्‍यापारियों से मारपीट कर बाइक व सामान लूटने के बाद सुरक्षा बलों ने नक्‍सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। रविवार तड़के सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बलों की नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। नक्‍सलियों की फायरिंग का सुरक्षा बलों के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में तीन-चार नक्‍सलियों को गोली लगने का दावा किया है। सुरक्षा बलों ने नक्‍सलियों द्वारा व्यापारियों से लूटा हुआ सामान, एक बाइक के साथ कई नक्‍सल सामग्री बरामद की है। फिलहाल इलाके में डीआरजी व पुलिस जवानों की सर्चिंग जारी है।

नक्‍सलियों की मारपीट में एक व्‍यापारी की मौत

सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित पालामडगु गांव में हर रोज की तरह शनिवार को सामान बेचने गए तीन व्‍यापारियों के साथ नक्सलियों ने मारपीट की और मोटरसाइकिल भी छीन ली। मारपीट से घायलों को अस्पताल ले जाते समय एक युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। दो दोरनापाल अस्पताल में का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक दोरनापाल से तीन लोग हर रोज किराना सामान बेचने गांव-गांव जाते हैं। हर रोज की तरह प्रदीप (26 वर्ष), गोपो व प्रधान अपनी मोटरसाइकिल से दोरनापाल से करीब 18 किमी दूर स्थित पालामडगु गांव गए। जहां शाम चार बजे नक्सलियों ने तीनों की जमकर पिटाई की।

बताया जाता है कि डंडे से पिटाई की गई जिसके निशान तीनों के शरीर पर देखने को मिले हैं। उसके बाद नक्सलियों ने मोटरसाइकिल भी छीन ली। तीनों ने अपने घरों से स्वजनों को बुलाया। स्वजन पोलमपल्ली से पिकअप लेकर गांव पहुंचे और तीनों को दोरनापाल लाया गया। जहां रास्ते में प्रदीप ने दमतोड़ दिया। गोपो व प्रधान दोनों का इलाज दोरनापाल में चल रहा है।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!